logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: पालक मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को पंचनामा बनाने का दिया आदेश


गोंदिया: आज गोंदिया जिले के पालक मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नुकसान का पंचनामा करने के आदेश दिए. 

जिले में दो दिनों तक बाढ़ की स्थिति रही. नदी नाले उफान पर थे. इस बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया. वहीं, खेतों में पानी भरने से खेती को भारी नुकसान हुआ. जिले की करीब 4 हजार हेक्टेयर खेती पानी में डूब गई, जिससे किसान हताश हो गए हैं.

इसके चलते पालक मंत्री आत्राम ने निरिक्षण कर जिस खेती को नुकसान हुआ है, उसका तुरंत पंचनामा करने के आदेश दिए. इस दौरान पालक मंत्री ने यह भी कहा है कि उनके पंचनामे के बाद उन्हें तत्काल मदद मिलेगी.