logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले बाघ नदी पुल पर भारी यातायात किया गया बंद


गोंदिया: जिले की आमगांव तहसील से गुजरने वाली बाघ नदी पर बना पुल भारी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते एसटी बसों को भी रोक दिया गया है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्र हुए हैं। 

आमगांव तहसील से गुजरने वाला स्टेट हाईवे दो राज्यों मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ता है। हर दिन हजारों भारी और यात्री वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। 

बाघ नदी पर बने पुल की हालत जर्जर होने के कारण यह कभी भी ढह सकता है और बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने नदी पर मौजूद पुल के दोनों ओर लोहे के अवरोधक लगाकर इस सड़क पर भारी यातायात को रोक बंद कर दिया है। खास बात है आमगांव से सालेकसा तक या फिर मध्य प्रदेश की लांजी तहसील, या छत्तीसगढ़ राज्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 35 किमी घूम कर जाना पड़ रहा है। 

अब खुली नींद 

पिछले पांच वर्षों से बाघ नदी पर बने पुल कंपन हो रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों व सार्वजनिक निर्माण विभाग से की। लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया गया। आखिरकार जब भारी यातायात के कारण पुल दरक गया तो लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों की नींद खुली और इस पुल से भारी यातायात को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है।

छात्र हुए प्रभावित 

इस निर्णय से स्कूली छात्र भी प्रभावित हुए हैं और एसटी बसों को इस पुल से गुजरने की अनुमति जाने मांग कर रहे हैं। वहीं, अब जब बारिश खत्म हो गई है तो इस पुल को जल्द से जल्द तोड़कर इस मार्ग पर नए पुल का निर्माण कराए जाने की मांग दोनों तहसीलों के ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से की है।