logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

उद्धव ठाकरे और प्रकाश आंबेडकर के गठबंधन पर मुनगंटीवार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा को नहीं पड़ता कोई फर्क


चंद्रपुर: राज्य के पर्यावरण और सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने शिवसेना उद्धव ठाकरे और वंचित बहुजन अघाड़ी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "दो लोगो के साथ आने से भारतीय जनता पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। जरुरी यह नहीं की कौन साथ आया, जरुरीं यह है कि, उनके विचार क्या है? सोमवार को गोंदिया पहुंचे मुनगंटीवार ने पत्रकारों के पूछे सवालों पर जवाब देते हुए यह बात कही।

मुनगंटीवार ने कहा, "इसके पहले  भी कई नेता साथ आ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कितने विरोधी साथ आए लेकिन जनता हमारे साथ थी। दो व्यक्तियों के साथ साथ आने से कुछ नहीं होगा।"

बाबा साहेब आंबेडकर ने जिंदगी भर कांग्रेस का विरोध किया। बाबा साहेब का कांग्रेस का कितना विरोध करते थे इसी से समझा जा सकता है कि, वह उसे जलता हुआ घर कहते थे।

प्रधानमंत्री रहते जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहेब आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया। बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री ने खुद को भारत रत्न दिया। 1989 में जब जनता दल और भारतीय जनता पार्टी की सत्ता आई तब हमने बाबा साहेब को भारत रत्न दिया। हालांकि, यह उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं था, क्योंकि उनका महत्व माउंट एवरेस्ट से भी ऊंचा है।