logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

भाजपा पर भड़के नाना पटोले, बोले- महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बालू तो गुजरात में शराब माफिया की सरकार


गोंदिया: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। रविवार को गोंदिया में पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा कि, "भाजपा सरकार राज्य में बालू तस्कर पैदा करने का काम कर रही है। महाराष्ट्र में घरों के लिए रेत उपलब्ध नहीं है, इसलिए आम लोग घर नहीं बना सकते। हम इस सरकार से इसके लिए नीति तैयार करने को कह रहे हैं लेकिन यह तस्करों की सरकार नीति बनाने को तैयार नहीं है। भाजपा आम लोगों को लूटने वाले तस्करों को पैदा करने वाली पार्टी है।

नाना यही नहीं रुके उन्होंने मध्य प्रदेश और गुजरात सरकार पर भी कई बड़े संगीन आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश में माफिया के जरिए वहां की सरकार ने नदी से रेत गायब करवा दी. एक तस्वीर है कि वहां की सरकार रेत माफियाओं का काम कर रही है। यही हरकत आज महाराष्ट्र में भाजपा के माध्यम से हो रही है। इसलिए नागपुर के जो पार्सल तुमने यहां से भेजे थे, उनमें लूटपाट हो रही है।"

भाजपा नेता शराब तस्करी में शामिल

पटोले ने शराब तस्करी के मामले में गुजरात सरकार को लपेटे में लेते हुए कहा कि, "गुजरात में शराबबंदी है, लेकिन वहां बीजेपी के सभी नेता और उनके सहयोगी वहां अवैध रूप से शराब बेचते हैं और शराब बेचकर ज्यादा पैसा कमाते हैं।"