logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

शहर पुलिस का विशेष अभियान, फिर्यादियों को लौटाया 1.86 लाख का माल


गोंदिया. जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे के मार्गदर्शन में शहर थानेदार चंद्रकांत सुर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस ने बेहतरीन कार्य कर 6 फिर्यादियों को उनके चोरी गए 1 लाख 86 हजार 400 रु. की सामग्री न्यायालय के आदेश पर वापस लौटाया है. इसमें 18 से 20 फरवरी 2022 के दौरान कुंभारेनगर निवासी फिर्यादी लक्ष्मी मनोज डोंगरे (40) के बडे भाई आरोपी जिला बालाघाट परसवाडा हट‍्टा निवासी इंद्रपाल हिवराम मेश्राम (45) ने घर  से एक सोने का मंगलसूत्र 10 ग्राम  (कीमत 30 हजार रु.) को चुराया था.जिसका मामला 22 फरवरी को  दर्ज हुआ  था. 

इसमें   कथित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का मंगलसूत्र जब्त किया गया व  न्यायालय के आदेश पर थानेदार सुर्यवंशी ने फिर्यादी लक्ष्मी डोंगरे को थाने में बुलाकर मंगलसुत्र सौंप दिया. इसी तरह 15 व 16 अगस्त 2022 को शास्त्री वार्ड श्रीनगर निवासी फिर्यादी शिला कमलेश आकरे (51) के घर से  केनॉन कंपनी का कैमरा कीमत 15 हजार रु., 10 नग चांदी के सिक्के 3 हजार रु., 4 नग चांदी की अंगुठी 6 हजार रु., 1 जोडी चांदी की पायल कीमत 4,200 रु., 1 नग सोने का पैडल कीमत 4 हजार रु. व नगद 7 हजार रु. इस तरह कुल 39 हजार 200 रु. का माल गायब कर दिया गया था. इसकी  शिकायत शहर थाने में 16 अगस्त को दर्ज की गई.

प्रकरण में श्रीनगर निवासी आरोपी राहुल  भरत जसवानी (19) को गिरफ्तार किया गया था  उससे चोरी की सामग्री जब्त की गई.जिसे थानेदार सुर्यवंशी ने शिला आकरे को उक्त सामग्री सौंप दी. इसी तरह आमगांव तहसील अंतर्गत  बंजारीटोला निवासी मिलेश चंद्रसेन गौतम (24) की बीजीडब्ल्यू महिला अस्पताल से मोटरसाइकिल क्र. एमएच 35 वी 9467 कीमत 35 हजार रु. चोरी हो गई थी. इसकी शिकायत 16 अगस्त को दर्ज की गई थी.  जिसमें  गोरेगांव (हिरापुर) निवासी आरोपी सुनील सेवकराम रहांगडाले (41) को गिरफ्तार किया गया उससे यह  मोटर साइकिल जब्त की गई. 

वह भी  पुलिस निरीक्षक सुर्यवंशी ने मिलेश  गौतम  को  लौटा दी. इसी तरह श्रीनगर निवासी फिर्यादी शैलेश दलिराम मोहनकर (32) के घर के सामने हेंडल लॉक कर खडी की मोटर साइकिल क्र. एमएच 35 एसी 5789 कीमत 30 हजार रु. यह 13 अगस्त को चोरी हो गई.  19 अगस्त को मामला दर्ज कर पुलिस ने चव्हान चौक श्रीनगर परिसर निवासी आरोपी राहुल भरत जसवानी  (19) को गिरफ्तार किया. पुछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबुल किया. थानेदार सुर्यवंशी ने जब्त मोटर साइकिल फिर्यादी शैलेष मोहनकर को थाने में बुलाकर लौटा दी.