logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: सीजन का सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, तीन दिन में तीन डिग्री गिरा पारा


गोंदिया: जिले में पिछले तीन दिनों से पारा लगातार गिर रहा है. रविवार को जिले का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है. पिछले तीन दिनों से लगातार पारा गिर रहा है. 3 डिग्री तक पारा लुढ़कने से जिला अभी भी ठंड की चपेट में है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में फिर गिरावट की संभावना जताई है. ठंड बढ़ने की संभावना है. 

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में इस समय शीतलहर चल रही है. उत्तर से आ रही ठंडी हवा के कारण पश्चिम विदर्भ के कुछ जिलों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. छह दिन से न्यूनतम तापमान गिर रहा है. रविवार को इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली. 

गोंदिया में शनिवार को पारा 8.8 डिग्री पर था, जो 24 घंटे में 1.6 डिग्री गिर गया है. जिले में सबसे कम तापमान वर्ष 2009 में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटों तक मध्य भारत में तापमान में गिरावट जारी रहेगी.