logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: छत्तीसगढ़ में झील में डूबने से गोंदिया के तीन शिक्षकों की मौत


गोंदिया: बांध के पास घूमने गए गोंदिया की एक कोचिंग क्लास में पढ़ाने वाले तीन शिक्षकों की छत्तीसगढ़ राज्य के सोमनी थाना क्षेत्र के मानगांव में डूबने से मौत होने की घटना सामने आई है.

मृतक नागपुर, भिलाई और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह तीनों गोंदिया में सिद्धिविनायक कोचिंग क्लास में आईआईटी की कोचिंग देते थे. कल 4 लोग घूमने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य गए थे. जिनमें से 3 लोग पानी में डूब गए. देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा.

मृतकों में भिलाई निवासी एन मिश्रा, उत्तर प्रदेश निवासी अरविंद सर और नागपुर निवासी अतुल कडू शामिल हैं. लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद रात में एक शिक्षक का शव और सुबह अन्य दो शिक्षकों के शव मिले. शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजनांदगांव भेजा गया है.