logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

गोंदिया में मूसलाधार बारिश का कहर: सरकारी महिला अस्पताल में पानी घुसा, मरीजों में अफरा-तफरी


गोंदिया: जिले में शनिवार सुबह से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लेकिन हालात तब और चिंताजनक हो गए जब शासकीय बाई गंगाबाई महिला अस्पताल में बारिश का पानी सीधे प्रेजेंटेशन वार्ड और प्रसूति विभाग में घुस गया। अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थल पर इस तरह का जलभराव ना सिर्फ प्रशासन की लापरवाही उजागर करता है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

अस्पताल के अंदर पानी घुसते ही मचा हड़कंप

गंगाबाई अस्पताल के वार्डों में पानी भरने से मरीजों, गर्भवती महिलाओं और उनके साथ आए परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ वार्डों में पानी बिस्तरों के पास तक आ गया, जिससे मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की नौबत आई। अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्काल रेस्क्यू मोड में आकर पानी बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

कार्यालय तक पहुंचा पानी, कामकाज प्रभावित

केवल वार्ड ही नहीं, अस्पताल के प्रशासनिक कार्यालय में भी बारिश का पानी घुस गया। रिकॉर्ड और जरूरी फाइलों को बचाने के लिए स्टाफ को आनन-फानन में काम रोककर पानी निकालना पड़ा। कई जरूरी दस्तावेज भीगने से बर्बाद होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन पर उठे सवाल
बारिश के पहले ही दिन अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में पानी घुसना साफ इशारा करता है कि व्यवस्थाएं पूरी तरह से फेल हैं। जल निकासी की व्यवस्था, इमरजेंसी प्लान और भवन की मरम्मत जैसे मुद्दों पर स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही उजागर हो रही है। ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है।

लोगों की नाराज़गी
घटना के बाद मरीजों के परिजनों ने भी रोष जताया और अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगा। कई लोगों ने कहा कि हर साल बारिश में यही हाल होता है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता। “जब अस्पताल सुरक्षित नहीं, तो मरीज कहां जाएँ?” ऐसे सवाल गूंजते रहे।