logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

गोंदिया जिले में पुल टूटने से देवरी-चिंचगढ़ मार्ग पर यातायात बाधित, कई गांवों का संपर्क टुटा


गोंदिया: जिले के देवरी तहसील में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सोमवार रात से जारी तेज बारिश के कारण देवरी-चिंचगढ़ मार्ग पर सालईटोला गांव के पास एक पुल टूट गया, जिससे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। पुल के टूटने से आस-पास के कई गांवों के ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

गोंदिया जिले में इस साल बारिश सामान्य से अधिक हुई है, जिसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। देवरी तहसील में स्थिति और भी गंभीर है। सालईटोला गांव के पास बने पुल पर पानी के तेज बहाव का दबाव इतना बढ़ गया कि पुल टूट गया। यह पुल देवरी से चिंचगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर था, जिसके टूटने से अब ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए करीब 50 से 60 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ उनका समय बर्बाद हो रहा है, बल्कि उन्हें कई अन्य कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने पुल टूटने के बाद इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया है,  और लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही, प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर और बढ़ सकता है।

पुल टूटने से कई गांवों का संपर्क मुख्य सड़कों से कट गया है, जिससे आपातकालीन सेवाओं तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अपने अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है,  और पुल की मरम्मत के प्रयास जल्द शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।