logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

हमने कभी नहीं मांगा शरद पवार से समर्थन, बावनकुले ने कहा- हमारे संपर्क मे राष्ट्रवादी कांग्रेस के कई नेता


गोंदिया: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश (BJP) अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने बड़ा दावा किया है। जिसके तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने कई नेता और कार्यकर्ता उनके संपर्क में हैं। इसी के साथ उन्होंने जयंत पाटिल (Jayant Patil) के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमे उन्होंने कहा था कि, शरद पवार के डर के कारण भाजपा एनसीपी और कांग्रेस (Congress) के पीछे पड़ी हुई है। बावनकुले ने कहा कि, हम किसी के पीछे नहीं इसलिए उन्हें ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए।

नागपुर विभाग शिक्षक चुनाव के लिए मंगलवार को बावनकुले गोंदिया पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। बावनकुले ने कहा, "अगर मैंने कोई बड़ा खुलासा कर दिया तो गलत हो जाएगा। इस कारण जयंत पाटिल को ऐसा कुछ नहीं बोलना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हमने कभी शरद पवार से समर्थन नहीं माँगा और न ही मांगेंगे।

पाटिल दिन में देख रहे सपने

एनसीपी नेता द्वारा शिंदे गुट को लेकर किए दावे पर भी बावनकुले ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "पाटिल दिन में ही सपने देख रहे हैं। जब उनकी सरकार थी तब 40 लोग निकल गए। लेकिन अब ऐसी स्थिति है कि, अगर वह विधानसभा के अंदर बहुमत साबित करने को कह दें तो सरकार के समर्थक विधायकों की संख्या 184 हो जाएगी। वहीं कई एनसीपी के विधायक सदन में मौजूद नहीं रहेंगे।

केंद्र हमारा कर रही सहयोग

वहीँ केंद्र के इशारे पर सरकार चलाने के आरोप पर बावनकुले ने कहा, "केंद्र का हमें समर्थन है। पिछले ढाई साल में प्रधानमंत्री मोदी महाविकास अघाड़ी सरकार को समर्थन देना चाहते थे, लेकिन उन्होंने लिया  नहीं। वहीं अब शिंदे और फडणवीस सरकार केंद्र का सहयोग ले रहा है। केंद्र की मदद से हम बजट में ज्यादा से ज्यादा पैसा मिलने की संभावना बढ़ जाती है। हमेशा केंद्र सरकार की मदद चाहिए होती है। सहकर विभाग को ज्यादा से ज्यादा पैसा मिले इसलिए केंद्र की मदद जरुरत होती है।