logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: कलपाथरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था मृतक


गोंदिया: कलपाथरी में जंगल क्षेत्र में बकरियों के लिए चारा लेने गए 31 वर्षीय युवक पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना गोंदिया जिले के गोरेगांव तहसील के कलपाथरी गांव में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक युवक का नाम दुलेश्वर संतोष खरकाडे (निवासी कलपाथरी, तहसील गोरेगांव) बताया गया है। जानकारी के अनुसार, दुलेश्वर खरकाडे रोज की तरह गांव के पास स्थित कलपाथरी जंगल क्षेत्र में अपनी बकरियों के लिए चारा (पत्तियां) इकट्ठा करने गया था।

इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे एक बाघ ने उस पर अचानक हमला कर दिया। बाघ के इस हमले में दुलेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाघ उसके शव को लगभग 500 मीटर तक घसीटकर जंगल के भीतर ले गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।