logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

उद्धव गुट के बाद शिंदे गुट को भी मिला चिन्ह, ढाल-तलवार होगा निशान


नई दिल्ली: उद्धव ठाकरे गुट के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को भी केंद्रीय चुनाव आयोग से चिन्ह मिल गया है। जिसके तहत शिंदे गुट का चुनावी चिन्ह दो तलवार और ढाल होगा। ज्ञात हो कि, चुनाव आयोग ने सोमवार को शिंदे गुट को बालसाहेबांची शिवसेना नाम दिया था।

आयोग के शिंदे गुट को सुबह 10 बजे तक अपनी मर्जी के तीन चुनाव चिन्ह बताने को कहा था। जिसके बाद शिंदे गुट ने चुनाव निशान तय करने के लिए तीन सुझाव दिए हैं. इसमें पहली प्राथमिकता सूरज को दिया है. सूरज निशान नहीं मिलने की दशा में पीपल का पेड़ या फिर ढाल तलवार को चुनाव निशान निर्धारित करने की मांग की थी।

उद्धव गुट को मिला मशाल 

केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को उद्धव ठाकरे गुट को नाम और चुनाव चिन्ह दिया था। आयोग ने उद्धव गुट को शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम दिया था, वहीं चुनाव चिन्ह के तौर पर मशाल मिला था।