logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

शिंदे गुट में सब ठीक नहीं, गुवाहाटी दौरे से गैरहाजिर छह विधायक, अब्दुल सत्तार भी शामिल


मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक बार फिर अपने तमाम नेताओं के साथ गुवाहटी दौरे के लिए निकल चुके हैं। लेकिन, इस बार उनके साथ सभी 40 विधायक नहीं है। छह विधायकों ने गुवाहाटी जाने से इनकार कर दिया है। जिसमें कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार का नाम भी शामिल है। इन विधायकों के नहीं जाने के ऐलान के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि, एकनाथ शिंदे गुट में सब सही नहीं चल रहा है। हालांकि, विधायकों ने दौरे पर नहीं जाने को लेकर व्यक्तिगत काम बताया है।

शिंदे सरकार बनने के पीछे गुवाहटी का बड़ा हाथ है। तब एकनाथ शिंदे के साथ विधायकों ने बगावत की थी तो सभी सूरत होते हुए गुवाहाटी पहुंचे थे। यहां रहते ही भाजपा के समर्थन से शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद शिंदे ने ऐलान किया था कि, वह फिर से गुवाहाटी आएंगे और माँ कामाख्या के दर्शन करेंगे।

इस बार सांसद भी शामिल

इसी के मद्देनजर शिंदे अपने तमाम विधायकों के साथ गुवाहाटी पहुंचने वाले हैं। इस दौरे के दौरान केवल विधायक नहीं, लोकसभा के सांसद सहित पार्टी के कई नेता भी शामिल होने वाले हैं। इसके लिए गुवाहाटी में पूरी की जा चुकी है। नेताओं के रहने के लिए बड़ी संख्या में होटल के कमरे बुक किया गया है।