logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

राज्य कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब मनपा में 10 मनोनीत नगरसेवकों की हो सकेगी नियुक्ति


मुंबई: राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार ने मनपा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत राज्य में अब जितने भी मनपा मौजूद है, वहां अब 10 मनोनीत नगर सेवको की नियुक्ति की जा सकेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में नगर रचना विभाग ने इस प्रस्ताव को पेश किया। जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी। इसी के साथ छोटी मनपा में उनकी संख्या के अनुसार, 10 प्रतिशत मनोनीत सदस्य नियुक्त किये जा सकते हैं।

ज्ञात हो कि, आने वाले समय में प्रदेश में स्थानीय स्वराज संगठनों के चुनाव होंगे। राज्य में कुल 24 नगर निगम चुनाव होंगे। इस पृष्ठभूमि में स्वीकृत सदस्यों की संख्या बढ़ाने के निर्णय का राजनीतिक महत्व बढ़ गया है।

अभी तक केवल पांच की थी अनुमति 

राज्य में मौजूद महानगर पालिका कानून के अनुसार, अभी तक राज्य के अंदर जितनी भी महानगर पालिका है, उनमे केवल पांच मनोनीत नगरसेवकों की नियुक्ति की जा सकती थी। मुंबई महानगर पालिका के लिए बने अधिनियम में भी इसी तरह का प्रावधान था ,लेकिन सरकार ने इसमें संशोधन करते हुए इसे पांच से बढाकर दस कर दिया है।

आगामी काल में इन मनपाओं में होंगे चुनाव

मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पनवेल, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, भिवंडी-निजामपुर, वसई-विरार, मीरा-भाईंदर, पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़, सोलापुर, कोल्हापुर, नासिक, अकोला, अमरावती, नागपुर, औरंगाबाद, नांदेड़-वाघाला , लातूर, परभणी, चंद्रपुर, मालेगांव मनपा चुनाव होंगे। इचलकरंजी मनपा बनाने का निर्णय लिया गया है और इसका पहला चुनाव होगा।