logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Jalana: टेंभूर्णी-राजूर रोड पर भयानक हादसा, अनियंत्रित होकर कार कुएं में गिरी; पांच की मौत


जालना: जिले के जाफराबाद तहसील में टेंभूर्णी-राजूर रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गाडेगव्हान टी पॉइंट पर दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक कुएं में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार, पांच लोग कार से मेहकर तहसील के सुलतानपूर की ओर जा रहे थे, तभी उनका वाहन गाडेगव्हान टी पॉइंट पर पूर्व सरपंच भगवान बनकर और उनके साथियों से टकरा गया। टक्कर के बाद चारपहिया वाहन रोड के किनारे स्थित लगभग 70 फीट गहरी कुएं में गिर गया।

हादसे में वाहन में सवार ज्ञानेश्वर भाऊसाहेब डकले, निर्मला सोपान डकले, पद्माबाई लक्ष्मण भामीरे, ज्ञानेश्वर लक्ष्मण भामीरे और वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। माजी सरपंच भगवान बनकर गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए जालना के कलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एनडीआरएफ और अग्निशमन दल को बुलाया। कुएं में पानी की ऊंचाई लगभग 60 फीट होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और रेस्क्यू टीमों की मदद से सभी मृतकों के शव सुरक्षित बाहर निकाले गए। शवविच्छेदन के बाद उनका अंतिम संस्कार कोपर्डा में किया जाएगा।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।