logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

"2 दिन में 10 करोड़ दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे..." विधायक साजिद पठान को 'बिश्नोई गैंग' की धमकी, कांग्रेस आक्रामक


अकोला/मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के सत्र में आज लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जनप्रतिनिधियों को मिल रही धमकियों का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद सदन में भारी हड़कंप मच गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने अकोला पश्चिम से कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान को बिश्नोई गैंग की ओर से मिली जान से मारने की धमकी और ₹10 करोड़ की रंगदारी का मुद्दा बेहद आक्रामक ढंग से उठाया।

कैलिफोर्निया से आया था अंतरराष्ट्रीय कॉल, ऑडियो वायरल
सदन में कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिए इस मुद्दे को उठाते हुए विजय वडेट्टीवार ने बताया कि विधायक साजिद पठान को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर (संभावित रूप से कैलिफोर्निया) से धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का मुख्य गुर्गा 'शुभम लोनकर' बताया। वडेट्टीवार ने कहा, "धमकी का यह ऑडियो बेहद खौफनाक है। आरोपी ने साफ शब्दों में कहा कि अगर दो दिन के भीतर ₹10 करोड़ नहीं दिए, तो उनका अंजाम भी बाबा सिद्दीकी जैसा ही किया जाएगा।" आरोपी ने फोन पर यह भी शेखी बघारी कि, "अगर पुलिस को बताया तो वे एक या दो महीने के लिए सुरक्षा दे देंगे, लेकिन छह महीने या साल भर बाद हम तुम्हारा गेम ओवर कर ही देंगे।"

"रोहित शेट्टी को 25 गार्ड, तो विधायकों को क्यों नहीं?"
जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर तीखे सवाल उठाते हुए वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को सरकार की तरफ से 25 गार्ड दिए गए हैं, लेकिन जान का खतरा झेल रहे जनता के प्रतिनिधियों को सुरक्षा देने में देरी क्यों की जा रही है? उन्होंने विधायक साजिद पठान को तुरंत अतिरिक्त सशस्त्र सुरक्षा देने की मांग की। गौरतलब है कि इसी जिले के अकोट से बीजेपी विधायक प्रकाश भारसाकले को भी हाल ही में बिश्नोई गैंग के नाम पर ₹2 करोड़ की धमकी मिल चुकी है।

सरकार और विधानसभा अध्यक्ष ने लिया कड़ा संज्ञान
मामले की गंभीरता को देखते हुए सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री शंभूराज देसाई ने सदन को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार विधायकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। इस अंतरराष्ट्रीय रंगदारी और धमकी वाले मामले की राज्य पुलिस की विशेष विंग से सखोल (गहन) जांच करवाई जाएगी। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि लोकप्रतिनिधियों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी शासन की है। खतरे के इनपुट को ध्यान में रखते हुए विधायक साजिद खान पठान को तत्काल प्रभाव से पुख्ता और अतिरिक्त सुरक्षा कवच मुहैया कराया जाएगा।