logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

Shivaji Maharaj Controversy: महाराष्ट्र के राज्यपाल ने सारी हदें पार कर दी हैं: शरद पवार


मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर हालिया बयान को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की बृहस्पतिवार को आलोचना की और कहा कि उन्होंने ''सारी हदें पार कर दी हैं।'' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि ‘‘ऐसे लोगों'' को महत्वपूर्ण पद नहीं दिए जाने चाहिए। 

कोश्यारी ने पिछले हफ्ते औरंगाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज "पुराने दिनों" के आदर्श थे। उनके इस बयान की राकांपा और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना गुट ने आलोचना की थी।   

पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा, "जब मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में उनकी टिप्पणी सुनी...अब उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कल शिवाजी महाराज की प्रशंसा की थी, लेकिन यह देर से समझ में आया।" उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को (कोश्यारी के बारे में) फैसला लेना चाहिए। ऐसे लोगों को महत्वपूर्ण पद नहीं दिए जाने चाहिए।"   

राकांपा प्रमुख ने कहा, ‘‘राज्यपाल का पद एक संस्था का प्रतिनिधित्व करता है और उस पद की गरिमा बनाए रखने के लिए हमने कोश्यारी के खिलाफ पहले कोई टिप्पणी नहीं की।''   कोश्यारी बृहस्पतिवार से दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। (भाषा इनपुट शामिल)