logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

‘सिल्वर पापलेट’ महाराष्ट्र की राज्य मछली घोषित, किसान क्रेडिट कार्ड राष्ट्रीय सम्मेलन में मुनगंटीवार की घोषणा


मुंबई: आज मुंबई में यशवंतराव चौहान सेंटर में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड पर राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्य के वन, सांस्कृतिक कार्य, मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने ‘सिल्वर पापलेट’ को महाराष्ट्र की राज्य मछली के रूप में मान्यता दिए जाने की घोषणा की।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मैं मछली का सेवन नहीं करता लेकिन कई लोगों का जीवनयापन मछली पकड़ कर हो चलता है। इसलिए मछुआरों का भी विकास बड़े रूप में होना चाहिए।

उन्होंने कहा आजादी के बाद कई वर्षों तक इस विभाग का निर्माण तक नहीं हुआ था इसे पैसे भी नहीं दिए गए थे। इस समय ऐसे विभागों को बाकी विभागों से ज्यादा प्रगति करनी होगी।

इस मौके पर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन तथा डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला भी उपस्थित थे।