logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

10th Board Results: फिर एक बार बेटियों ने मारी बाजी, 93.83 प्रतिशत बच्चे हुए पास


मुंबई: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज शुक्रवार को 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के करीब 93.83 प्रतिशत बच्चे हुए पास हुए। हर बार की तरह इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी। वहीं विभागों की बात करें तो कोकण विभाग ने फिर से पहला स्थान हासिल किया, वहीं नागपुर सभी विभागों में सबसे पीछे रहा। 

15,77, 256 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

राज्य बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 मार्च 2023 से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की थी। राज्य से 10वीं कक्षा की परीक्षा में 15 लाख 77 हजार 256 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें 8 लाख 44 हजार 116 लड़के और 7 हजार 33 हजार 067 लड़कियां शामिल हैं। 10वीं की परीक्षा प्रदेश भर में 5 हजार 33 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 

इन संकेतों पर जाकर देख सकते हैं रिजल्ट 

  • mahresult.nic.in
  • sscresult.mkcl.org
  • ssc.mahresults.org.in

ऐसा रहा सभी विभागों का परिणाम 

  • कोकण : 98.11 
  • कोल्हापूर : 96.73 
  • पुणे : 95.64 
  • मुंबई : 93.66 
  • औरंगाबाद : 93.23 
  • अमरावती : 93.22 
  • लातूर : 92.67 
  • नाशिक : 92.22 
  • नागपूर : 92.05