logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

गोसीखुर्द परियोजना से प्रभावित 26 गांवों का होगा पुनर्वास, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया आदेश


मुंबई: पिछले दो दशक से गोसीखुर्द परियोजना (Gosikhurd Project) से प्रभावित ग्रामीणों को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना से प्रभावित सभी 26 गांव का पुनर्वसन करने का आदेश अधिकारीयों को दिया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने गोसीखुर्द परियोजना को लेकर अधिकारीयों के साथ मंत्रालय में बैठक की थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री यह आदेश दिया।

बैठक में विधायक नरेंद्र भोंडेकर, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कपूर, राहत एवं पुनर्वास विभाग के प्रमुख सचिव असीम कुमार गुप्ता, भंडारा कलेक्टर संदीप कदम सहित विदर्भ सिंचाई विकास निगम, लाभ क्षेत्र विकास बोर्ड आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को आदेश दिया कि, गांवों के पुनर्वास के संबंध में निर्णय नई तैयार पुनर्वास नीति के अनुसार लिया जाए। उसके लिए संबंधित गांवों के नागरिकों को विश्वास में लिया जाए और उन्हें पुनर्वास के उपायों की जानकारी दी जाए। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि कलेक्टर कार्यालय इन गांवों के संकल्प और संबंधित प्रस्ताव राहत एवं पुनर्वास विभाग को प्रस्तुत करें।

बढ़ते जलस्तर से 26 गांवों को खतरा

गोसीखुर्द परियोजना से भंडारा जिले के 34 गांव पूरी तरह प्रभावित हैं और 70 गांव आंशिक रूप से प्रभावित हैं। लेकिन इसके अलावा यह भी स्पष्ट है कि वैनगंगा नदी के किनारे उच्च भूमि पर स्थित 26 गांवों को गोसीखुर्द जलाशय के बढ़ते जल स्तर के कारण जोखिम उठाना पड़ेगा। ऐसे 26 गांवों ने सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से पुनर्वास की मांग की थी।