logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

बुलढाणा, नंदुरबार, हिंगोली में लगभग 700 लोगों को हुई फूड पोइसिनिंग


बुलढाणा: राज्य के तीन जिलों बुलढाणा, नंदुरबार, हिंगोली में कल करीब सात सौ लोगों को प्रसाद खाने से विषबाधा हो गई. वहां के स्वास्थ्य प्रशासन ने कहा है कि फिलहाल लोगों की हालत में सुधार हुआ है.

बुलढाणा जिले के लोनार तहसील के सोमथाना और खापरखेड में 300 से अधिक लोगों को विषबाधा हुई। पास के ग्रामीण अस्पताल में कुल 100 लोगों का इलाज चल रहा है।

नंदुरबार तहसील के रानाले में भंडारे का प्रसाद खाने से 200 से अधिक लोग बीमार हो गए। स्वास्थ्य प्रशासन ने कहा कि ग्रामीण अस्पताल में इलाज के बाद 150 से अधिक मरीजों को घर भेज दिया गया है।

वहीं, हिंगोली जिले के कलमनुरी तहसील के रेनापुर में काल भगरी में भंडारा खाने से लगभग 150 लोगों को विषबाधा हो गई। आधी रात के आसपास उल्टी और मतली शुरू होने के बाद उन्हें जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज अन्य 30 लोग समान लक्षण दिखने के बाद अस्पताल आए।