logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अभिनेता कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का निधन, कैंसर के आगे हरी तिशा


मुंबई: पूर्व बॉलीवुड अभिनेता कृष्ण कुमार की 21 वर्षीय बेटी तिशा का कैंसर के कारण निधन हो गया। किशन कुमार 90 के दशक के अभिनेता थे। उनकी बेटी तिशा कुमार लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी, तिशा को इलाज  के लिए जर्मनी भी ले जाया गया था। किशन कुमार की बेटी का कल (18 जुलाई) अस्पताल में निधन हो गया।

टी-सीरीज के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा,"कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का कल बीमारी से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। यह परिवार के लिए मुश्किल समय है और हम अनुरोध करते हैं कि परिवार की निजता का सम्मान किया जाए।"

कृष्ण कुमार को बेवफा सनम (1995) में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है, इसके गाने 'अच्छा सिला दिया' सुपरहिट रहे थे। वह टी-सीरीज के सह-मालिक भी हैं, जो देश की सबसे बड़ी म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी है। कृष्ण कुमार के पिता चंद्रभान एक फल विक्रेता थे, जो भारत के विभाजन के बाद दिल्ली चले गए थे। वह स्वर्गीय गुलशन कुमार के सबसे छोटे भाई हैं। किशन कुमार की शादी तान्या सिंह से हुई है, जो संगीतकार अजीत सिंह की बेटी हैं.