logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

अमित शाह के दौरे पर मनसे के साथ होगा गठबंधन का निर्णय!, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने दिया जवाब


मुंबई: पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के कुछ नेताओं के साथ मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) से मुलाकात की है। ठाकरे के आवास पर बैठकें बढ़ने के साथ ही महाराष्ट्र में बीजेपी-मनसे गठबंधन (BJP-MNS Alliance) की भी चर्चा होने लगी है। यह भी कहा जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी गठबंधन पर चर्चा करने के लिए अपने मुंबई दौरे के दौरान ठाकरे से मुलाकात करेंगे। 

इन तमाम घटनाक्रमों के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे और अमित शाह के बीच बैठक को लेकर स्पष्ट संकेत देते हुए एक बयान दिया है। उन्होंने परोक्ष रूप से कहा है कि गठबंधन को लेकर अमित शाह और राज ठाकरे के बीच कोई बैठक नहीं होगी। फडणवीस ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान अमित शाह गणपति के दर्शन के लिए मुंबई आएंगे, वह इस बार भाजपा की बैठक में भी शामिल होंगे, इसके अलावा उनका कोई अन्य कार्यक्रम नहीं है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए यह बात कही।

मुंबई भाजपा नेताओं के साथ करेंगे बैठक


फडणवीस ने अमित शाह के मुंबई दौरे की जानकारी देते हुए कहा, 'अमित शाह गणेश उत्सव के दौरान मुंबई आ रहे हैं। इस बार वह मुंबई में लालबाग के राजा और कुछ अन्य घरेलू गणपति से मिलने जाएंगे। वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ आशीष शेलार के घर गणपति के दर्शन करने जाएंगे। वे मेरे घर भी आएंगे। इसके अलावा, चूंकि वह मुंबई आने वाले हैं, इसलिए हमने उनसे मुंबई में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने का अनुरोध किया। इसके लिए उन्होंने हमें समय भी दिया है। वह एक स्कूल के उद्घाटन के मौके पर ऑफिस के काम के लिए मुंबई आएंगे। फडणवीस ने जानकारी दी है कि इसके अलावा उनका कोई कार्यक्रम नहीं है।

यह भी पढ़ें: