logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

भाजपा में शामिल होंगे अमोल कोल्हे! एनसीपी ने गुजरात चुनाव के लिए नहीं बनाया स्टार प्रचारक


मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में पिछले कुछ समय से सही नहीं चल रहा है। नेताओं की नाराजगी को लेकर लगातार चर्चा जारी है। पिछले दिनों विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार के नाराज होने की खबर सामने आई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए इन चर्चाओं को अफवाह करार दिया था। वहीं अब एक और नेता के नाराज होने की जानकारी सामने आई है। इस नेता का नाम है अमोल कोल्हे। वहीं लोगों में चर्चित होने के बावजूद पार्टी ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्हें स्टार प्रचारक की सूची से भी बाहर रखा हुआ है। जिसके बाद इन चर्चाओं को और मजबूती मिलती दिखाई दे रही है। 

पिछले कुछ दिनों से कोल्हे के एनसीपी से नाराज होने की खबर चली थी। शिरडी में आयोजित चिंतन शिविर में भी भी वह नहीं पहुंचे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए किसी भी तरह की नाराजगी नहीं होने की बात कही थी। वहीं अब एनसीपी ने गुजरात में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची जाहिर की है। जिसमें शरद पवार, अजित पवार, सुप्रिया सुले, जयंत पाटिल सहित तमाम बड़े नेताओं के नाम है। लेकिन कोल्हे का नाम नहीं है। 

अमित शाह से की थी मुलाकात 

नाराजगी की खबरों के बीच कोल्हे ने देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। हालांकि, यह मुलाकात उनकी फिल्म शिव प्रताप गरुड़ जैप' के प्रमोशन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने दी थी। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे से मुलाकात की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई है कि, क्या कोल्हे एनसीपी छोड़ भाजपा में जाने वाले हैं।

मराठी के मशहूर अभिनेता 

अमोल राज्य के सबसे ज्यादा चर्चित नामों में से एक है। राजनेता के पहले वह मराठी फिल्मों, सीरियल और थियेटर के कलाकार रह चुके हैं। उनके द्वारा छत्रपति शिवजी महाराज का निभाया किरदार पूरे राज्य में मशहूर हैं। महाराष्ट्र की जनता उन्हें उनके उसी किरदार को लेकर जानती है। वहीं सूरत सहित महाराष्ट्र से लगने वाले जिले में बड़ी संख्या में मराठी भाषी लोग रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद एनसीपी ने उन्हें प्रचार में शामिल नहीं किया। 

यह भी पढ़ें: 

  • लव ज़िहाद के ख़िलाफ़ क़ानून बनाये राज्य सरकार-चंद्रशेखर बावनकुले