logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

बच्चू कडु पर फडणवीस का बड़ा खुलासा, कहा- मेरे एक फ़ोन पर वह गुवाहाटी गए


मुंबई: रवि राणा (Ravi Rana) और बच्चू कडु (Bachhu Kadu) के बीच शुरू लड़ाई पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (DCM Devendra Fadanvis) ने अपनी बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, बच्चू कडु मेरे एक फ़ोन पर गुवाहाटी गए थे। इसलिए ये कहना ही उन्होंने पैसे लिया है यह बेहद गलत है।" सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “जब ये तय किया गया कि, राज्य में सरकार बनानी है तो मैंने बच्चू कडू को फोन किया और कहा कि, हम चाहते हैं कि आप गठबंधन में रहें। इसलिए आपको  गुवाहाटी जाना चाहिए। बच्चा कडू मेरे एक फोन पर गुवाहाटी गए।”

उन्होंने कहा, “इसलिए यह कहना गलत है कि बच्चा कडू ने किसी के साथ सौदा किया और बक्से ले गए। मैं दूसरे विधायकों के बारे में बात नहीं कर रहा हूँ। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बाकी लोगों ने डील कर ली। क्योंकि, वे लोग मेरे फ़ोन पर गुवाहटी नहीं गए। मेरे फ़ोन पर केवल कडु ही गए। इसलिए, उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं।”

दोनों के विवाद हुआ समाप्त

फडणवीस ने कहा कि, दोनों नेताओं के साथ मैंने बैठक की। इस दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि, गुस्से में दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसे शब्द कहे जो नहीं कहना चाहिए थे। इसीको लेकर दोनों नेताओं ने एक दूसरे से माफ़ी मांग की है। इसी के साथ दोनों के बीच का यह विवाद अब समाप्त हो चुका है। 

 

यह भी पढ़ें:

  • नागपुर में टाटा-एयरबस का प्रोजेक्ट न लगे इसलिए....., DCM फडणवीस ने महाविकास अघाड़ी पर लगाया बड़ा आरोप