logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

बॉम्बे हाई कोर्ट से उद्धव ठाकरे को बड़ी राहत, शुक्रवार 11 बजे तक ऋतुजा लटके का इस्तीफा स्वीकार करे बीएमसी


मुंबई: अँधेरी उपचुनाव के लिए उद्धव ठाकरे गुट को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने बृहन्मुम्बई महानगर पालिका को शुक्रवार 11 बजे तक ऋतुजा लटके का इस्तीफा स्वीकार करने का आदेश दिया है। अदालत के इस आदेश के बाद उपचुनाव के लिए लटके का रास्ता साफ़ हो गया है। अदालत के इस निर्णय के बाद लटके उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंची जहां उद्धव ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

ज्ञात हो कि, ठाकरे ने दिवंगत विधायक रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि, सरकारी नौकर होने के नाते ऋतुजा चुनाव नहीं लड़ सकती थी। चुनाव लड़ने के लिए ऋतुजा ने पहले ही अपना इस्तीफा बीमेसी को भेज दिया था। लेकिन चुनाव बाद इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया था।

शिंदे-भाजपा की तरफ से उम्मीदवार का ऐलान नहीं

उपचुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर चुकी है। वहीं एकनाथ शिंदे और भाजपा की तरफ से अभी तक उम्मदीवार के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, चुनाव के ऐलान के तुरंत बात मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मुरजी पटेल ने कार्यालय का उद्घटना किया। इस दौरान उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट पर पटेल को भाजपा-शिंदे गुट का उम्मीदवार बताया था।