logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

Nashik: जिंदल पॉलीफिल्म परियोजना में ब्लास्ट; तीन की मौत, 17 घायल


नासिक: जिले के इगतपुरी तालुका के मुंढेगांव में जिंदल पॉलीफिल्म परियोजना में एक बॉयलर में विस्फोट हो गया। इस धमाके के बाद कंपनी में भीषण आग लग गई है। यह आग इतनी भीषण है कि इसकी लपटें दूर से ही देखी जा सकती हैं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की होगी जांच

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे घायलों से मिलने इगतपुरी पहुचे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों से मुलाकात की और चिकित्सकों को घायल को इलाज करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, "दुखद घटना है। जैसे ही पता चला हमारे मंत्री वहां पहुंचे। कलेक्टर से मेरी लगातार बात हो रही थी। 17 लोग घायल हैं उनसे मैंने मुलाकात की। इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। 2 लोगों की मृत्यु हुई है जिनके परिवार को 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे। मामले की जांच की जाएगी।"

वहीं इस हादसे में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार ने कहा, "जिंदल कंपनी में एक रिएक्टर प्लांट में विस्फोट हुआ है। हादसे में 14 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिसमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।ये एक पॉली फिल्म का प्लांट है। आग बुझाने का काम जारी है।"