logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

ज्यूरिख पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र मंडल ने किया जोरदार स्वागत


ज्यूरिख: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 'दावोस समिट 2025' के लिए स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख पहुंचे। यहां बृहन महाराष्ट्र मंडल ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इसी के साथ स्विट्जरलैंड में भारतीय राजदूत मृदुल कुमार ने ज्यूरिख पहुंचने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह भी मौजूद थे। 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने एक्स पर ज्यूरिख पहुँचने की जानकारी देते हुए पोस्ट किया, “ज्यूरिख की मनमोहक सुंदरता और मेरे प्यारे मराठी भाइयों और बहनों के जोरदार स्वागत और प्रेमपूर्ण दयालुता से अभिभूत! आतिथ्य और प्यार के लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद!”