logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

जातिगत जनगणना पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस,जातिगत जनगणना को बताया सामाजिक न्याय के नए अध्याय की शुरुआत


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत में सामाजिक न्याय का एक नया पर्व शुरू करेगा और इससे उन पिछड़े वर्गों को न्याय मिलेगा, जिन्हें अब तक योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पाया।

फडणवीस ने  मोदी सरकार का यह फैसला न केवल ऐतिहासिक बताया कहा की इससे सरकार को सटीक आंकड़े मिलेंगे जिससे योग्य और वंचित वर्गों तक योजनाओं का लाभ सही रूप से पहुंचाया जा सकेगा। इसके साथ ही CM ने  कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने जातिगत जनगणना की घोषणा की थी लेकिन पार्टी के दबाव के कारण पीछे हट गए थे।इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सिर्फ राजनीति करने के भी आरोप लगाए। 

फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि, इस निर्णय के माध्यम से देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित होगी।