logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

Mumbai Rains: सीएम एकनाथ शिंदे ने की बैठक, एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने का दिया निर्देश


मुंबई: मुंबई में भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी आपातकालीन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश भी दिया।

राज्य में कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री और मुंबई के पालक मंत्री दीपक केसरकर, कौशल विकास विभाग के मंत्री और मुंबई उपनगरीय जिले के संरक्षक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि राज्य समेत मुंबई में भी बारिश जारी है। इस भारी बारिश ने राज्य में कुछ स्थानों पर समस्याएँ पैदा कर दी हैं। इसका रास्ता निकालने के लिए सभी जिला स्तरीय टीमें मिलकर काम कर रही हैं। 

उन्होंने कहा, “इस बारिश के कारण मुंबई में लोकल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। लोकल में फंसे यात्रियों को एसटी के साथ-साथ बेस्ट की भी सेवाएं उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है. मुंबई में जलभराव वाले स्थानों से पानी निकालने के लिए मुंबई नगर निगम द्वारा आवश्यक उपाय किए गए हैं।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि बारिश के कारण सुरक्षा उपाय के तौर पर स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें क्योंकि कोंकण तट पर ऑरेंज अलर्ट घोषित कर दिया गया है।