logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' का 63वां दिन, महाराष्ट्र में स्थानीय लोगों से मिले राहुल


नांदेड: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा' के 63वें दिन की शुरुआत बुधवार सुबह महाराष्ट्र में नांदेड जिले के बिलोली से की।   पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी कुछ जगहों पर रुके और स्थानीय लोगों से बातचीत की। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव (संगठन) के. सी. वेणगुपोल, महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, मुंबई में पार्टी के शहर अध्यक्ष भाई जगताप, नसीम खान, विश्वजीत कदम और अन्य नेता भी राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर रहे हैं।   

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव (प्रचार/संवाद) जयराम रमेश, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार भी सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ नजर आए।   राहुल गांधी ने यात्रा के 62वें दिन नांदेड में गुरुद्वारों में मत्था टेका था और नोटबंदी, बेरोजगारी तथा घृणा की राजनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केन्द्र सरकार पर निशाना साधा था। हालांकि, मंगलवार को सेवा दल के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की मृत्यु होने के कारण यात्रा का माहौल कुछ गमगीन रहा।   

महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा' का आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी और पदयात्रा के उनके तमाम साथी सोमवार रात पड़ोसी तेलंगाना राज्य से यहां पहुंचे थे।   गोदावरी चीनी मिल में रात भर विश्राम करने के बाद पदयात्रा बुधवार सुबह पौने छह बजे बिलोली में शंकरनगर के रामतीर्थ से शुरू हुई। सुबह के जलपान के लिए यह साढ़े नौ बजे नयागांव के कुसुम लॉन में रुकेगी। वहीं शाम को नयागांव में नुक्कड़ सभा होनी है।  

देश की जनता तक पहुंचने के प्रयास में कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रही है। सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह पदयात्रा तमिलनाडु के बाद केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना होते हुए महाराष्ट्र पहुंची है। गांधी महाराष्ट्र की यात्रा के दौरान दो रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली रैली नांदेड जिले में 10 नवंबर को और दूसरी रैली बुलढाणा जिले के शेगांव में 18 नवंबर को होगी। राज्य में यात्रा 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान 382 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और 20 नवंबर को यह मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।