logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस डॉक्टरेट की मानद उपाधि से होंगे सम्मानित, कोयासन विश्वविद्यालय के डीन ने की घोषणा


नागपुर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस फिलहाल जापान के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। फडणवीस जापान में सार्वजनिक परिवहन, इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे जानकारी और महाराष्ट्र में एफडीआई को आकर्षित करने और निवेश लाने के उद्देश्य से इस दौरे पर  हैं।

जापान की कोयासन यूनिवर्सिटी ने आज घोषणा की है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। कोयासन विश्वविद्यालय के डीन सोएदा सैन ने इसकी घोषणा की है।

उन्हें महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे के साथ-साथ औद्योगिक विकास, जलयुक्त शिवार जैसी योजनाओं के माध्यम से जल संरक्षण और महाराष्ट्र में सामाजिक समानता के प्रयासों में उत्कृष्ट कार्य के लिए इस मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा है।

यह उपाधि उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को उनकी आगामी भारत यात्रा के दौरान प्रदान की जाएगी।