logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

दर्शको के साथ मारपीट पर भड़के उपमुख्यमंत्री फडणवीस, चेतावनी देते हुए कहा- ये बर्दाश्त नहीं


मुंबई: मराठी फिल्म हर हर महादेव को लेकर राज्य में राजनीति गरमाई हुई है। एनसीपी के नेता फिल्म के निर्देशक और लेखक पर छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप लगा रहे हैं। इसी को लेकर बीते सोमवार को एनसीपी कार्यकर्ताओं ने फिल्म दर्शकों के साथ मारपीट भी की। वहीं अब इस मामले पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा रुख अपना लिया है। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, राज्य में यह सब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, "लोकतंत्र के माध्यम से विरोध करना पूरी तरह से जायज है। लेकिन लोकतंत्र के खिलाफ जाकर एक जगह लोगों की पिटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।"

वहीं फिल्म पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा, "मैंने फिल्म नहीं देखी है। मुझे नहीं पता कि विवाद क्या है। अगर किसी को इससे आपत्ति है तो उसे विनम्र तरीके से उठाना चाहिए। लेकिन मल्टीप्लेक्स में घुसकर वहां लोगों को पीटना, उन्हें धमकाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।