logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

मराठा आरक्षण को लेकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कही बड़ी बात, पढ़ें क्या कहा


छत्रपति संभाजीनगर: मराठा समुदाय को तत्काल कुनबी प्रमाणपत्र और ओबीसी श्रेणी से आरक्षण की मांग को लेकर मनोज जरांगे पाटिल ने भूख हड़ताल शुरू की। सरकार के अनुरोध के बाद जरांगे पाटिल ने दो महीने का समय देकर भूख हड़ताल वापस ले ली है। अब बागेश्वर धाम के आध्यात्मिक गुरु धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ ​​बागेश्वर बाबा ने मराठा आरक्षण पर टिप्पणी की है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते वक्त मराठा आरक्षण पर अपनी प्रतिक्रिया दी। धीरेंद्र शास्त्री ने अपना समर्थन जताते हुए कहा है, “मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए।” धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 6 से 8 नवंबर तक छत्रपति संभाजीनगर में दरबार लगाएंगे।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “मराठा समाज को आरक्षण मिलना चाहिए। क्योंकि, जब देश गुलामी में था, तब मराठा समुदाय ने बहादुरी से आजादी दिलाने का काम किया। सरकार को मराठा समाज से बातचीत कर आरक्षण देना चाहिए। बागेश्वर पीठ मराठा समुदाय के साथ है।”

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डाॅ भागवत कराड ने छत्रपति संभाजीनगर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम आयोजित किया है। कार्यक्रम 6 से 8 नवंबर तक अयोध्यानगरी में होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अयोध्यानगरी की 56 एकड़ भूमि पर करीब 40 एकड़ में रामकथा का मंडप बनाया गया है।