logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

डॉ दीपक म्हैसेकर महाराष्ट्र पर्यावरण प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त


मुंबई: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारी दीपक म्हैसेकर को राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (State-level Environment Impact Assessment Authority) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही महाबलेश्वर-पंचगनी पारिस्थितिकी संवेदनशील क्षेत्र की राज्य स्तरीय निगरानी समिति के अध्यक्ष सुधाकर नांगनुरे को इसका सदस्य नियुक्त किया है। म्हैसकर पहले पुणे संभागीय आयुक्त थे।

मंत्रालय ने उद्योग, खनन और सिंचाई से संबंधित सभी परियोजनाओं के लिए पहली राज्य विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष के रूप में पूर्व नौकरशाह कमलाकर फांड को नियुक्त किया है। 

मुंबई महानगर और कोंकण क्षेत्रों के लिए दूसरी राज्य विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष के रूप में पूर्व आईएएस अधिकारी सुधीर खानपुरे को नियुक्त किया, और शेष महाराष्ट्र के लिए तीसरी राज्य विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष के रूप में पूर्व चिकित्सा शिक्षा सचिव संजय देशमुख को नियुक्त किया है। 

देखें वीडियो: