logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

सुबह सुबह महाराष्ट्र में लगे भूकंप के झटके, हिंगोली जिला रहा केंद्र


हिंगोली: सोमवार सुबह राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह पांच बजकर आठ मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 3.5 आंकी गई, वहीं इसका केंद्र राज्य का हिंगोली जिला रहा। गनीमत यह रही कि, इसमें कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ। 


नागपुर से 265 किलोमिटर दूर था केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी द्धारा दी गई जानकारी के अनुसार, हिंगोली में सोमवार सुबह पांच बजकर नौ मिनट पर यह भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई। वहीं इसका केन्द्र पृथ्वी से पांच किलोमीटर अंदर रहा। जिस जगह यह भूकंप आया वह उपराजधानी नागपुर से 265 किलोमिटर दूर रहा। हालांकि, अभी तक जान माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नही आई है।