logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

विपक्ष के आरोपों पर फडणवीस ने दिया जवाब, पूछा - उद्योगपति के घर के सामने बम रखने वाले क्या हमें सिखाएंगे कानून व्यवस्था?


मुंबई: विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद बुधवार को महायुति की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महायुति सरकार के कामकाज का लेखा जोखा पेश किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भ्रष्टाचार और अपराध के मुद्दे पर पूर्व की सरकार पर निशाना साधा।

राज्य में कानून और व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार पर आक्रामक है। सीधा निशाना राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर साधा जा रहा है। विपक्ष के आरोपों पर फडणवीस ने जवाब देते हुए विपक्ष पर नेरेटिव तैयार किये जाने का आरोप लगाया।

फडणवीस ने कहा कि राज्य में कोई भी घटना होती है तो पुलिस कार्रवाई करती है। फडणवीस ने कानून और व्यवस्था के विषय को लेकर ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए महाविकास आघाडी सरकार के कार्यकाल की याद दिलाई।

फडणवीस ने कहा, “जिसके गृह मंत्री जेल गए, जिसने उद्योगपति के घर के सामने बम रखा, पोल खुलने की आशंका को भांपते हुए मनसुख हीरेन की हत्या करा दी। जिन्होंने पत्रकारों के साथ अन्याय किया, उन्हें जेल में डाला, वे अब हमें कानून व्यवस्था के बारे में बताएंगे।”

वहीं, बाबा सिद्दीकी की हत्या के विषय में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि बाबा सिद्दीकी मामले में जो भी आरोपी होगा उसे सजा मिलेगी। इस घटना की 4-5 दिशाओं से जांच चल रही है और पुलिस इस बारे में उचित जानकारी देगी।