logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र के अब तक 500 पर्यटक राज्य में पहुंचे, कल 232 यात्रियों के लिए एक और विशेष उड़ान


मुंबई: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सरकार द्वारा विभिन्न प्रयासों के माध्यम से पिछले 2 दिनों में लगभग 500 पर्यटक राज्य में वापस आ चुके हैं। राज्य सरकार ने पर्यटकों के लिए इंडिगो और एयर इंडिया की दो विशेष उड़ानों की व्यवस्था की थी, जिनसे 184 पर्यटक मुंबई पहुंचे हैं। इस बीच, राज्य सरकार कल शुक्रवार को अन्य 232 यात्रियों के लिए विशेष उड़ान की व्यवस्था कर रही है।

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन को तुरंत कश्मीर जाने को कहा था। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आज गिरीश महाजन से समग्र स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि अगर कल के लिए और उड़ानों की जरूरत पड़े तो कीजिए, राज्य सरकार इसका भुगतान करेगी। गिरीश महाजन ने आर्मी अस्पताल में इलाज करा रहे महाराष्ट्र के पर्यटकों से मुलाकात की, तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो कॉल के जरिए पर्यटकों से बातचीत की और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का आभार भी जताया।