logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

G20 Summit: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई बैठक, उपमुख्यमंत्री फडणवीस सहित कई मंत्री भी रहे शामिल 


मुंबई: 2023 में होने वाले G20 समिट की मेजबानी भारत करने वाले हैं। इस दौरान साल भर देश भर में कई बैठकें होने वाली है। जिसमें कई बैठक महाराष्ट्र में भी होने वाले हैं। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में बैठक हुई। इस बैठक में समिट की तैयारियों की समीक्षा की। 

इस  बैठक में पर्यटन मंत्री मंगल प्रताप लोढ़ा, दीपक केसरकर  सहित राज्य और केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान जहां बैठक होने वाले हैं उन चारों शहरों के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल रहे।

चार शहरों में 14 बैठक 

जी20 बैठक के तहत देश भर में 20 से ज्यादा बैठक होने वाली है। जिनमें से 14 बैठक महाराष्ट्र के चार शहरों मुंबई, पुणे, नागपुर और संभाजीनगर में होने वाले हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए दुनिया भर से लोग आने वाले हैं। 

मेहमानों को दिखाएं संस्कृति, इतिहास और परंपरा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दुनिया भर से आने वाले मेहमानों को महाराष्ट्र की संस्कृति, इतिहास और परंपरा को दिखाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, “इस अवसर पर, हमें महाराष्ट्र और उसकी भव्यता को दुनिया के लोगों के सामने ले जाना है।”

एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य

जी20 की बैठक हर साल दुनिया के अलग-अलग देशों में आयोजित होती है। हर साल की बैठक की अलग अलग थीम होती है। 2023 भारत में आयोजित होने वाले जी20 मीटिंग की थीम वसुधैव कुटुंबकम' - 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' तय किया गया है।