logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की शुरुआत, नेताओं, फिल्मी हस्तियों सहित सभी के घर स्थापना


मुंबई: महाराष्ट्र में आज घरों और पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित करने के साथ गणेश महोत्सव शुरू हो गया। करोड़ों भक्तों ने अपने इष्ट देवता का स्वागत किया। महाराष्ट्र के हर जिले तहसील में जोरों शोरों भगवान गणेश का स्वागत हर साल उत्साह के साथ किया जाता है।  

महाराष्ट्र में सार्वजनिक रूप से गणेश उत्सव मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है। इस उत्सव में समाज के सभी वर्गों के श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। आम नागरिकों के साथ-साथ राजनीतिक नेताओं, फिल्मी हस्तियों, उद्योगपतियों और कई अन्य लोगों ने अपने घरों में गणेश जी की स्थापना की है।

लोग बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाते हैं। गणेश पंडालों में भी भारी भीड़ देखी जा सकती है।

इस साल सजावट के लिए चंद्रयान 3 और राम मंदिर लोकप्रिय थीम हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने भक्तों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्था की है।