logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

चंद्रपुर और सिंदुदुर्ग में सोने की खान, मुख्यमंत्री शिंदे ने खुद दी जानकारी


मुंबई: महाराष्ट्र के चंद्रपुर और सिंदुदुर्ग जिलों में सोने की खदान (Gold Mines in Maharashtra) होने की संभावना जताई गई है। मुंबई के ताज होटल में आयोजित ‘वाणिज्यिक कोयला खदानो की नीलामी एवं खान क्षेत्रो मे सूनहरे अवसर’ इस विषय की निवेश परिषद में  बोलते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने यह बात कही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्र सरकार के सहयोग से खोज का काम चल रहा है।

शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर (Chandrapur) और सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) जिलों में सोने की खदानें मौजूद है। उन्होंने कहा, कहा जा रहा है कि राज्य के भूगर्भ में कोयला, बॉक्साइट, लौह जैसे खनिजों के साथ-साथ सोना भी मौजूद हो सकता है। इस संबंध में केंद्र सरकार के खनन विभाग की एक रिपोर्ट भी है। जिसके बाद टेस्टिंग भी शुरू कर दिया गया है।

राज्य में सोने के दो ब्लॉक 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि केंद्र सरकार के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में सोने के दो ब्लॉक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर शिंदे-फडणवीस सरकार के दौरान यह सोना निकलता है तो यह महाराष्ट्र के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने बताया कि सोने के ये दो ब्लॉक विदर्भ के चंद्रपुर और कोंकण के सिंधुदुर्ग जिलों में स्थित हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यदि राज्य के भूगर्भ में खनिज भंडार मिल जाए तो देश की सबसे बड़ी इस्पात परियोजना शुरू की जा सकती है।

चंद्रपुर के दो तहसीलों में हो चुका है सर्वेक्षण 

सोने के खान की संभावना को देखते हुए चंद्रपुर जिले की सिंदेवाही तहसील के मिनझरी और चिमूर तहसील के बामनी में सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें सोना होने की पुष्टि हुई थी। वहीं इस पर  डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर सुरेश नेताम ने बताया कि, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से 2013 से 2015 के बीच इस परिसर में कॉपर धातु के लिए सर्वेक्षण कराया गया था। उसी सर्वेक्षण के दौरान यहां पर सोना होने की बात सामने आई थी।