logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

गुणरत्न सदावर्ते ने नाथूराम गोडसे का किया महिमामंडन, उपमुख्यमंत्री बोले- देश गांधी के विचारों से चलेगा 


मुंबई: पिछले कुछ दिनों से वरिष्ठ वकील गुणरत्न सदावर्ते चर्चा के केंद्र में हैं. उन्होंने हाल ही में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के पुतले को माला पहनाई थी. उनके इस कृत्य की विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने निंदा की। हालांकि यह घटना ताजा  ही थी कि, गुणरत्न सदावर्ते  गोडसे की तस्वीर के साथ सामने आएं। वहीं इस पर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने मीडिया को जवाब दिया है।

 देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “यह एसटी कर्मचारियों के लिए एक बैंक है। वह निर्वाचित हो गये हैं। हमें इससे कोई लेना-देना नहीं है कि यह चुना जाए या वह चुना जाए। लेकिन इतना तो तय है कि इस देश में नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करना ठीक नहीं है। इस देश में सिर्फ महात्मा गांधी के बारे में ही सोचा जा सकता है। गोडसे के विचार नहीं चल सकते।”

दरअसल, अभी एसटी कर्मचारी बैंक चुनाव के लिए मतदान हुआ है। अभी चुनाव की गिनती हो रही है। इसी समय वकील गुणरत्न सदावर्ते अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल पर आये। इस समय कार्यकर्ताओं के हाथों में विभिन्न महापुरुषों की तस्वीरें थीं। इस दौरान गुणरत्न सदावर्ते समेत कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। नाथूराम गोडसे के नाम पर भी घोषणाएं की गईं।