logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Hanuman Chalisa Raw: राणा दंपत्ति ने याचिका दायर कर दोषमुक्त करने की मांग, अदालत ने पुलिस से मांगा जवाब


मुंबई: अमरावती की सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा ने मंगलवार को विशेष अदालत में अर्जी देकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के मामले में दोषमुक्ति की मांग की है। अदालत ने पुलिस को उनके आवेदन पर 2 फरवरी तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया।

क्या है मामला?

राणा दंपति ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। मुंबई पुलिस ने राणा दंपति के खिलाफ ऐसा करके कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया था। राणा दंपत्ति इस मामले में फिलहाल जमानत पर बाहर है। इस मामले में दोनों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

मामले में हुई सुनवाई के दौरान राणा दंपत्ति ने बरी करने की मांग को लेकर विशेष अदालत में अर्जी दी गयी। इसके बाद अदालत ने पुलिस को राणा दंपति की अर्जी पर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया।

अदालत ने वारंट किया रद्द

इस बीच, मामले की सुनवाई में बार-बार उपस्थित होने के आदेश के बावजूद राणा दंपति सुनवाई में शामिल नहीं हुए, विशेष अदालत ने तीसरी बार दंपति के लिए जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद राणा दंपत्ति कोर्ट में पेश हुए। इसके बाद कोर्ट ने वारंट रद्द कर दिया।