logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

अगर मंत्रियों ने मन बना लिया तो उन्हें कोई रोक नहीं सकता, बेलगाम मुद्दे पर बोले उप मुख्यमंत्री फडणवीस 


मुंबई: कर्नाटक-महाराष्ट्र विवाद का जिन एक बार फिर बाहर आ गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के बयान को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति गरमाई हुई है। राज्य के दो मंत्री चंद्रकांत पाटिल और संभु देसाई ने बेलगाम जाने का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद कर्नाटक सरकार ने मंत्रियों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं अब इस पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने  बड़ा बयान दिया है। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, अगर मंत्रियों ने जाने का ठान लिया है तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

फडणवीस ने कहा, "इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में एक केस चल रहा है। कर्नाटक भी इस संबंध में निर्णय नहीं ले सकता और न ही महाराष्ट्र। सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला इस संबंध में लेगा। मुझे लगता है कि इस संबंध में बेवजह कोई नया विवाद पैदा करना सही नहीं होगा। महाराष्ट्र ने बहुत मजबूती से अपना पक्ष रखा है। हमें विश्वास करना होगा कि हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा।”

महापरिनिर्वाण दिवस को लेकर था दौरा

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “मंत्री का दौरा जो भी था, वह महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर था और मंत्री वहां एक समारोह के लिए जा रहे थे। इस संबंध में कर्नाटक को कुछ कहना है, महाराष्ट्र को भी कुछ कहना है। मंत्री जी ठान लें तो उन्हें जाने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन क्या हमें महापरिनिर्वाण पर ऐसा तर्क गढ़ना चाहिए? यह एक महत्वपूर्ण विषय है।"  

उन्होंने कहा, "इसलिए हम इस संबंध में कुछ विचार कर रहे हैं, मुख्यमंत्री इस संबंध में अंतिम निर्णय हमें देंगे। लेकिन हमारा प्राथमिक विचार यह है कि महापरिनिर्वाण दिन हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है और यह सही नहीं है कि उस दिन कोई आंदोलन हो, गलत घटना हो।"

जाने से कोई रोक नहीं सकता 

फडणवीस ने कहा, "हम भविष्य में भी उस जगह का दौरा कर सकेंगे। आपको जाने से कोई नहीं रोक सकता। कोई डरता भी नहीं है। इसलिए मुझे लगता है कि स्वतंत्र भारत के किसी भी हिस्से में कोई किसी को नहीं रोक सकता। यह हम सभी को याद रखना चाहिए। लेकिन चूंकि यह महापरिनिर्वाण दिवस है, उस दिन क्या करना है, इस बारे में चर्चा चल रही है।"