logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

WAVES 2025: यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पेश किया विकसित महाराष्ट्र का विजन


मुंबई: महाराष्ट्र देश की आर्थिक राजधानी होने के साथ-साथ डेटा सेंटर, स्टार्टअप, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में भी अग्रणी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह बात मुंबई के होटल ताज पैलेस में आयोजित यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) के 50वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र तकनीक, सूचना प्रौद्योगिकी और फिनटेक क्षेत्र में निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बन चुका है। नवी मुंबई में इनोवेशन सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जबकि वसई, विरार और पालघर क्षेत्र ‘चौथी मुंबई’ के रूप में विकसित हो रहे हैं।

भारत-अमेरिका व्यापार सहयोग में USIBC की महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अमेरिका और भारत के व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने में यूएसआईबीसी का अहम योगदान है। भारत वर्तमान में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा निवेश गंतव्य बन चुका है। भारतीय उद्यमी अमेरिका में निवेश करने के इच्छुक हैं, जबकि कई अमेरिकी निवेशक भारत आने को उत्सुक हैं।उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक निवेश आकर्षित करने वाला राज्य बना हुआ है और इसका देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में बड़ा योगदान है। महाराष्ट्र स्टार्टअप राजधानी के रूप में भी उभर रहा है और इस क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश हासिल कर रहा है।

नवी मुंबई और मुंबई को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब में बदलने की योजना

मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्य के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए कहा कि –अटल सेतु और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा इस क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगे। नवी मुंबई में विशेष थीम पर आधारित इनोवेशन सिटी विकसित की जा रही है।

शिक्षा और अनुसंधान के लिए नई इकोसिस्टम तैयार हो रही है, जिसमें दुनिया के शीर्ष 50 विश्वविद्यालयों में से 5 स्थापित किए जाएंगे, जिनमें 3 अमेरिकी विश्वविद्यालय शामिल होंगे। इससे नवी मुंबई को ‘एजु-सिटी’ के रूप में पहचाना जाएगा।

महाराष्ट्र बना देश का डेटा सेंटर हब

भारत के 65% डेटा सेंटर महाराष्ट्र में स्थित हैं, जिससे यह डेटा सेंटर कैपिटल बन चुका है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने घोषणा की कि साल 2023 तक सभी डेटा सेंटर को हरित ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास हो रहा है:पालघर के पास वाधवन में भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह बनाया जा रहा है, जो JNPT से तीन गुना बड़ा होगा और इसे बुलेट ट्रेन तथा मल्टीमॉडल कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। महामुंबई में तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विकसित किया जा रहा है।

 गडचिरोली, जो कभी नक्सल प्रभावित इलाका था, अब देश का ‘स्टील हब’ बनेगा, जहां 2 लाख करोड़  से अधिक का निवेश किया जा रहा है। छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) का दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर (DMIC) इसे इलेक्ट्रिक वाहन (EV) उद्योग का केंद्र बना रहा है।

अमेरिकी निवेशकों को WAVES 2025 समिट में शामिल होने का निमंत्रण मुख्यमंत्री फडणवीस ने अमेरिकी निवेशकों और उद्यमियों को WAVES 2025 (वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंटरटेनमेंट समिट) में भाग लेने का निमंत्रण दिया, जो इस साल मुंबई में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भारत के मनोरंजन उद्योग की कला, रचनात्मकता और प्रतिभा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर होगा।इस अवसर पर यूएसआईबीसी के अध्यक्ष राजदूत अतुल केशप, यूएस काउंसल जनरल माइक हंकी और यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष एवं सीईओ सुसान क्लार्क ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का स्वागत किया और महाराष्ट्र की आर्थिक प्रगति की सराहना की।