logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र की जनता को महंगाई का झटका, गाय के दूध में दो रूपये की बढ़ोतरी


पुणे: राज्य में निजी और सहकारी दुग्ध संघों की शीर्ष संस्था महाराष्ट्र स्टेट मिल्क प्रोफेशनल एसोसिएशन ने गाय के दूध के बिक्री मूल्य में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है। यह कीमत वृद्धि आज (1 फरवरी) से लागू हो जाएगी।

संस्था के सचिव प्रकाश कुटवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को महाराष्ट्र के 22 प्रमुख निजी एवं सहकारी दुग्ध संगठनों की वर्चुअल बैठक हुई। दूध खरीद दर, दूध बैग पैकिंग और परिवहन लागत में वृद्धि हुई है। राज्य के बाजार में गैर राज्य दुग्ध संघों की बिक्री बढ़ रही है। इसलिए प्रतिस्पर्धा से बचे रहने के लिए दूध के खुदरा मूल्य में दो रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। यह मूल्य वृद्धि 1 फरवरी से लागू होगी। 

इस बीच, कुछ दुग्ध संगठनों ने उपभोक्ताओं पर बोझ डालने से बचने के लिए प्रमुख वितरकों और खुदरा विक्रेताओं के कमीशन (सेवा शुल्क) को कम करने का फैसला किया है। इसलिए, कुछ दुग्ध संस्थानों का विक्रय मूल्य स्थिर रहने की संभावना है।