logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

"जय जय महाराष्ट्र माझा, गरजा महाराष्ट्र माझा" बना राज्यगीत, राज्य कैबिनेट ने दी मंजूरी 


मुंबई: महाराष्ट्र को एक आधिकारिक राज्य गान मिला है। कैबिनेट बैठक में सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा इस संबंध में लिए गए निर्णय को मंजूरी दी गई। तदनुसार 'जय जय महाराष्ट्र माझा, गरजा महाराष्ट्र माझा' अब महाराष्ट्र का राज्य गान होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में आयोजित कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया। 

महाराष्ट्रीयन गीत के नाम से जाना जाने वाला यह गीत प्रसिद्ध कवि और नागपुर के पुत्र राजा बढे  द्वारा लिखा गया है। जबकि इस गीत को शाहिर साबले ने अपनी आवाज दी है और श्रीनिवास खाले ने इसे कंपोज़  किया है। दरअसल,  केंद्र सरकार ने तय किया था कि आजादी के अमृत जयंती वर्ष के मौके पर हर राज्य में एक गीत होना चाहिए। जिसके बाद, 'गर्जा महाराष्ट्र' गीत को राज्यगीत के रूप में चुना गया। यह गीत छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती यानी 23 फरवरी से राज्यगान के रूप में स्वीकार किया जाएगा।  

राज्य सरकार के हर समारोह में यह गीत बजाया जाएगा। वर्तमान में, देश के 12 राज्यों का अपना आधिकारिक राज्यगीत है। इसमें उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, असम, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, मणिपुर, पुडुचेरी, तमिलनाडु शामिल हैं।