logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

विधानसभा का मानसून सत्र आज से होगा शुरू, वित्तमंत्री अजीत पवार पेश करेंगे सरकार का आख़िरी बजट


मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र (Maharashtra Assembly Monsoon Session) आज गुरुवार से शुरू हो रहा है। मौजूदा सरकार का यह आखिरी सत्र है। वहीं वित्तमंत्री अजीत पवार (Ajit Pawar) कल शुक्रवार को राज्य का पूर्णकालीन बजट पेश करेंगे। हाल ही में आए लोकसभा चुनाव परिणाम और तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार कई बड़ी घोषणा कर सकती है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने इस ओर इशारा भी किया था। 

सदन में विपक्ष रहेगा आक्रामक

लोकसभा चुनाव में मिली जीत और आगमी विधानसभा चुनाव में अपने लिए अनुकूल स्थिती को देखते हुए विपक्ष उत्साह से भरा हुआ है। जिस तरह के परिणाम बीते चुनाव में सामने आएं हैं उसको देखते हुए विपक्षी महाविकास आघाड़ी मान कर चल रही है कि, आगमी विधानसभा चुनाव में उसकी जीत निश्चित है। इसी को देखते हुए विपक्ष इस बार सदन के अंदर ज्यादा आक्रामक रहेगा।

मौजूदा सरकार किसान विरोधी 

सत्र के पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्षी पार्टियों ने सरकार को सदन के अंदर और बाहर घेरना का ऐलान कर चुकी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वाडेटिवर ने सरकार को किसान, विदर्भ के लंबित मुद्दो, ड्रग्स के बढ़ते मामले, कानून व्यवस्था सहीत विविध मुद्दो पर घेरते हुए जामकर हमला बोला। मौजूदा महायुति सरकार को किसान विरोधी बताते हुए वाडेटिवर ने सदन के अंदर पोल खोलने की बात कही। 

सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार

विपक्ष के आरोपों पर सरकार ने भी जवाब दिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जहां सदन के अंदर विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने की बात कही। वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। फडणवीस ने कहा कि, विपक्षी हर मुद्दे पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में इन्हें इसका फायदा मिल गया लेकीन विधानसभा में यह कामयाब नहीं होंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। मौस्मृति के मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखते हुए महाविकास आघाड़ी पर झूठा नैरेटिव बनाने का आरोप भी लगाया।