logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को सौंपी गई सीएम की कमान, गुरुवार को शपथ ग्रहण


मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में चुनाव परिणामों के बाद से चल रहा सीएम पद का सस्पेंस आखिरकार बुधवार को समाप्त हो गया। राज्य की सत्ता की कमान भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस को सौंपे जाने की घोषणा की गई।
विधान भवन के सेंट्रल हॉल में भाजपा विधायकों की विधानमंडल दल नेता की बैठक के दौरान देवेंद्र फडणवीस के नाम की घोषणा की गई।
इस मौके पर सभी भाजपा विधायक भगवा रंग की पगड़ी पहने हुए थे। मंच पर भाजपा के केंद्रीय निरीक्षक विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहे।
भाजपा विधायक दल नेता के लिए सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल ने प्रस्ताव रखा, जिस पर आशीष शेलार और रवींद्र चव्हाण ने मंजूरी दी। अब गुरुवार शाम 5 बजे मुंबई के आज़ाद मैदान में महाराष्ट्र की नई सरकार की शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता और सहयोगी दल के नेता उपस्थित होंगे।