logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

पहलगाम आतंकी हमले पर महाराष्ट्र के CM की प्रतिक्रिया, मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख की मदद का ऐलान


मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस हमले को कायरतापूर्ण और मानवता पर हमला बताया। हमले में मारे गए 26 पर्यटकों में से 6 महाराष्ट्र के निवासी थे, जिनके शवों को वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस हमले के मास्टरमाइंड को ढूंढकर लाएंगे और सख्त कार्रवाई करेंगे।

फडणवीस ने बताया कि राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन कश्मीर जाएंगे और वहां फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों को सुरक्षित वापस लाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में विकास हुआ है और अलगाववाद खत्म हुआ है, लेकिन आतंकी ऐसे हमले कर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।